कार्यालय पुलिस मॉडर्न स्कूल
25वीं वाहिनी पीएसी, रायबरेली
सेवा में,
श्रीमान सेनानायक महोदय,
25वीं वाहिनी पीएसी,
रायबरेली।
विषय: विद्यालय में ओलंपियाड आयोजित कराए जाने के संबंध में अनुमति।
महोदय,
सादर निवेदन है कि विद्यालय में विद्यार्थियों की रचनात्मकता, बौद्धिक क्षमता, भाषा कौशल एवं अभिव्यक्ति क्षमता के विकास हेतु ओलंपियाड आयोजित कराया जाना प्रस्तावित है। उक्त आयोजन के अंतर्गत विद्यार्थियों के लिए Drawing, Vocabulary, Word Power सहित विभिन्न प्रकार की शैक्षिक एवं रचनात्मक गतिविधियाँ आयोजित कराई जानी हैं। उक्त ओलंपियाड के सफल आयोजन हेतु आवश्यक व्यवस्थाएँ एवं संबंधित गतिविधियाँ विद्यालय स्तर पर संचालित की जानी हैं।
अतः श्रीमान जी से सादर अनुरोध है कि विद्यालय में उक्त ओलंपियाड आयोजित कराए जाने हेतु अनुमति प्रदान करने की कृपा करें।
भवदीय,
प्रभारी प्रधानाचार्य
पुलिस मॉडर्न स्कूल
25वीं वाहिनी पीएसी, रायबरेली