🏠 मुख्य पोर्टल पुलिस मॉडर्न स्कूल | पेड़ कटवाए जाने हेतु प्रार्थना पत्र
ओलंपियाड पत्र आर.ओ. मरम्मत कक्षा अंग्रेज़ी प्रमाण पत्र (Certificate) जन्मदिन कार्ड (Birthday) प्रश्न-उत्तर शीट
संदेश

कार्यालय पुलिस मॉडर्न स्कूल

25वीं वाहिनी पीएसी, रायबरेली

पत्रांक संख्या: पीएमएस/2026
दिनांक: सितम्बर,_____,2026

सेवा में,

श्रीमान शिविरपाल महोदय,

25वीं वाहिनी पीएसी,

रायबरेली।

विषय: विद्यालय परिसर में आर.ओ. वाटर कूलर के पास स्थित ताड़ के पेड़ को कटवाए जाने के संबंध में।

महोदय,

सादर अवगत कराना है कि पुलिस मॉडर्न स्कूल, 25वीं वाहिनी पीएसी, रायबरेली में आर.ओ. वाटर कूलर के पास स्थित ताड़ का पेड़ दीमक लग जाने के कारण बीच से खोखला एवं अत्यंत कमजोर हो गया है। उक्त पेड़ की स्थिति ऐसी हो गई है कि यह कभी भी गिर सकता है। अतः पेड़ के अचानक गिरने की स्थिति में छात्रों एवं स्टाफ के घायल होने की गंभीर आशंका बनी हुई है। विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था एवं जनहानि की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए उक्त पेड़ को हटाया जाना अत्यंत आवश्यक है।

अतः श्रीमान जी से सादर अनुरोध है कि उक्त जर्जर एवं खतरनाक ताड़ के पेड़ को तत्काल कटवाए जाने हेतु संबंधित अधिकारी/कर्मचारी को आवश्यक कार्यवाही करने के लिए आदेशित करने की कृपा करें।

महोदय की महान कृपा होगी।

भवदीय,

प्रभारी प्रधानाचार्य

पुलिस मॉडर्न स्कूल

25वीं वाहिनी पीएसी, रायबरेली